खनन माफियाओं में मचा हड़कंप
पुलिस द्वारा अवैध मिट्टी खनन में संलिप्त लोडर सहित 03 ट्रेक्टरों को कब्जे में लिया

रिपोर्ट-अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया ग्रुप चांदपुर
चांदपुर (परिपाटी न्यूज़)। जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना चांदपुर की चौकी सीतामठ क्षेत्र में ग्राम शाहपुर भसोडी के जंगल मे कुछ लोग बिना परमिशन के ट्रैक्टरों से मिट्टी का खनन कर भराव कार्य कर रहे है। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर

पहुंचकर मिट्टी से भरे हुए दो महिन्द्रा ट्रैक्टर मय ट्राली व आयशर ट्रैक्टर पर लगे लोडर के चालकों को मिट्टी उठाने की परमीशन दिखाने को कहा गया तो खनन की परमीशन नही दिखा पाये। स्थानीय पुलिस द्वारा ट्रेक्टर लोडर व दो ट्रेक्टर ट्रॉली को नियमानुसार कब्जे में लिया गया।

अवैध खनन के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही हेतु उपजिलाधिकारी, चांदपुर को रिपोर्ट प्रेषित की गयी है। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।पकड़े गये टेक्टरों का विवरण-
- महिन्द्रा 575 बिना नंबर एवं मिट्टी भरी ट्रॉली
- महिन्द्रा 575 बिना नंबर एवं मिट्टी भरी ट्रॉली
- ट्रेक्टर आयशर मय लोडर पुलिस टीम का विवरण
प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कुमार बैंसला थाना चांदपुर जनपद बिजनौर - कां0 1244 अनुज बाना थाना चांदपुर जनपद बिजनौर
- कां0 2567 संजीव कुमार थाना चांदपुर जनपद बिजनौर 4. मु0आ0 चालक वीरेन्द्र सिह थाना चांदपुर जनपद बिजनौर