Spread the love

रिपोर्ट-मुनेश चन्द शर्मा परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर।

चांदपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज) जिला बिजनौर के शहर चांदपुर में मेरा भारत स्वस्थ भारत व्यसन मुक्ति अभियान के अंतर्गत ब्रह्मा कुमारीज चांदपुर के द्वारा फवारा चौक चांदपुर में व्यसन मुक्ति प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर शहर में आने-जाने वाले लोगों ने व्यसन मुक्ति प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बीके महावीर ने बताया गया कि तंबाकू खाने से गाल का कैंसर जीभ का कैंसर, फेफड़े का कैंसर, लीवर का कैंसर व शराब पीने से परिवार में लड़ाई झगड़ा रहता है सड़क दुर्घटनाएं होती हैं अमाशय खराब हो जाता है। मस्तिष्क को नुकसान होता है।

राजयोग ब्रह्माकुमारी चांदपुर के द्वारा नि:शुल्क सिखाया जा रहा है। इस अवसर पर निर्भय अग्रवाल,हर्ष भाटिया, यशवीर तोमर, पूर्ण व सुभाष भाई आदि उपस्थित रहे। नशा करने के लिए व्यक्ति पैसे की डिमांड करता है। चोरी करता है झूठ बोलता है। राजयोग के द्वारा नशीले द्रव्यों से मुक्ति होती है। राजयोग के द्वारा मनुष्यों को अष्ट शक्तियों की प्राप्ति होती है। परमात्मा शक्ति से स्वयं पर नियंत्रण हो जाता है कर्मेंद्रियों पर अधिकार स्थापना हो जाता है।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *