
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल
नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने थाने के मालखाना, शस्त्रागार, मैस एवं अभिलेखों का वार्षिक निरीक्षण किया। तथा थाने के कैमरों की गुणवत्ता खराब मिलने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए दूसरे कैमरे लगवाने एवं शिकायतकर्ताओं की समस्याओं पर गंभीरता से कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए।

थाने के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन को पुलिस कर्मियों ने गारद की सलामी दी। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी निरीक्षक, अपराध निरीक्षक सहित उप निरीक्षकों से पिस्टल खुलवाने का निरीक्षण किया। तथा पुलिस कर्मियों के पहने जाने वाले सुरक्षा उपकरणों की गुणवत्ता को भी परखा। पुलिस अधीक्षक ने महिला हेल्पडेस्क पर तैनात महिला आरक्षी से लंबित शिकायतों की जानकारी लेते हुए शिकायतकर्ताओं के साथ मधुर व्यवहार करने के निर्देश दिए। एसपी ने चौकीदारों को टोर्च वितरित की।
रविवार को नीरज कुमार जादौन ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि थाने का वार्षिक निरीक्षण संतोष जनक रहा लेकिन थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों की गुणवत्ता खराब मिली है। इन कैमरों को बदलवाने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के बाद एसपी ने पुलिस फोर्स के साथ कस्बे में पैदल गश्त करी।
इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत सिंह सोनकर, थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार, अपराध निरीक्षक माधो सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उप निरीक्षक उमेश यादव, कस्बा इंचार्ज मोहम्मद यासीन, ताजपुर चौकी प्रभारी गोपाल सिंह एवं उप निरीक्षकों सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।