रिपोर्ट- अमित सैनी/रायवाला
हरिद्वार परिपाटी न्यूज। विश्व हिन्दू परिषद् सेवा विभाग द्वारा बहादराबाद प्रखंड के सुमन नगर खंड में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक श्री हनुमान मंदिर, गली नंबर २, सुमन नगर में आयोजित हुई। इस अवसर पर सुनील गाबा , विशेष संपर्क प्रमुख, और रवि चौहान, जिला सह सेवा प्रमुख, विश्व हिन्दू परिषद् सेवा विभाग, की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक का मुख्य उद्देश्य सुमन नगर खंड का विस्तार करना और इसके पदाधिकारियों का निर्धारण करना था। सुनील गाबा ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि विश्व हिन्दू परिषद् का कार्य हिंदू समाज को सशक्त

बनाना, हिंदू और हिंदुत्व की रक्षा के लिए उन्हें संगठित करना और हर संभव सहायता प्रदान करना है। इस बैठक में कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें पंडित चंद्रशेखर , पंकज, राजकुमार, अश्वनी, देव गोयल , रविंदर , सरहंत , सुभाष, मोहित , हिमांशु और आयुष शामिल थे। सभी ने मिलकर संगठन के उद्देश्यों और आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। इस महत्वपूर्ण बैठक के सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार साझा किए और सुमन नगर खंड को मजबूत बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।