रिपोर्ट-अमित सैनी/रायवाला
पथरी परिपाटी न्यूज। बिशनपुर कुंडी ग्राम पंचायत के पुरानी कुंडी स्थित एक स्क्रीनिंग प्लांट में अवैध तरीके से खनन कारोबार होने की शिकायत पर जिला खनन अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए खनन पट्टे को पूरी तरह सीज कर दिया है। मामले में पुलिस को भी शिकायत की गई है। जिला खनन अधिकारी मोहम्मद काजमी रजा ने बताया कि स्क्रीनिंग प्लांट की अनुमति पिछले साल

समाप्त हो चुकी थी। बावजूद इसमें चोरी छिपे खनन कार्य किए जाने की शिकायत मिल रही थी। उन्होंने बताया कि बंद स्क्रीनिंग प्लांट की आड़ में स्क्रीनिंग प्लांट में खनन सामग्री एकत्रित की जा रही थी। जिसे बाद में बेचा जा रहा था। खनन प्लांट को पूरी तरह सीज कर दिया गया है।