Spread the love

रिपोर्ट- मुनेश चन्द शर्मा/ परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर

चान्दपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज)। जिला बिजनौर के तहसील चांदपुर नगर में श्री राम भक्त श्री हनुमान जी महाराज की जयंती के पावन पर्व पर सुबह से ही मन्दिरों में धार्मिक आयोजनों के तहत हवन और सुन्दर कांड़ के पाठ

हुए। तत्पश्चात भंडारे के आयोजन में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। चांदपुर नगर के बाला जी धाम ठाकुरद्वारा शिवमूर्ति पर विशाल‌ हवन के बाद सुन्दर कांड का सामूहिक पाठ हुआ और विशेष आरती हुई।

मौहल्ला साहुवान श्रीहनुमत धाम पर महिलाओं ने पाठ किया। मंडी कोटला श्री हनुमान मन्दिर पर हवन और भजन हो रहे थे। धार्मिक आयोजनों के बाद भंडारे में भक्तों ने शामिल होकर भोग ग्रहण किया।

रात्रि में रामलीला मैदान पर स्थित बालाजी धाम पर बाबा का जागरण होगा। सुबह को हवन और भंडारे के भोग में श्रद्धांलू भाग लें ।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *