
रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल
नूरपुर बिजनौर( परिपाटी न्यूज़)आज भारतीय किसान यूनियन टिकैट की मासिक पंचायत गन्ना समिति में संपन्न हुई।
चमन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन मोनू चौधरी ने किया। इसमें बिजली की समस्या जैसे ओवरलोड और झज्जर तार के लिए एसडीओ नूरपुर को ज्ञापन दिया बिंदल शुगर मिल चांगीपुर के किसानों की सर्वे की समस्या के लिए मिल के उच्च अधिकारी को बुलाकर उससे अवगत कराया और नूरपुर शहर में यातायात पुलिस के चेकिंग के नाम पर किसानों को

परेशान करने के लिए थाना अध्यक्ष नूरपुर के नाम ज्ञापन दिया और भी बहुत सी समस्या हो पर विचार किया गया और अगले महीने हरिद्वार में लगने वाले चिंतन शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या नूरपुर ब्लॉक से जाने के लिए चर्चा की और सदस्यता अभियान के बारे में रणनीति बनाएं इसमें उपस्थित प्रदेश संगठन मंत्री लक्ष्मीनारायण शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष नूरपुर अमरपाल सिंह प्रशांत चौधरी मास्टर देवेंद्र सिंह अशोक धनगर कपिल धनगर भोपाल सिंह भूरे सिंह डॉक्टर इशरत अली नासिर अली इश्तियाक अहमद धीर सिंह घसीटा सिंह सुदामा चौहान और भी कार्यकर्ता मौजूद रहे।