Spread the love

रिपोर्ट-मुनेश चन्द शर्मा/परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर

चान्दपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज)। जिला बिजनौर से तहसील चांदपुर में ब्लॉक जलीलपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 1 वर्ष से कोई स्वीपर नहीं है और न ही एक वर्ष से यहां पर सफाई हो पाई है जब की अस्पताल को सफाई के लिए स्वर्ग जैसा माना जाता है परंतु जलीलपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्षों से सफाई नहीं हो पाई है। ना तो कोई स्वीपर वहां पर है ।और नहीं वहां पर कोई ऐसी व्यवस्था कराई जाती है। जिससे वहां की सफाई हो जाए।

आज हमने वहां पर देखा और मरीज ने हमसे बताया कि यहां तो कोई डॉक्टर रहता है। और ना कोई सफाई कर्मी। सफाई की व्यवस्था तो इस प्रकार से हो गई है ।की अस्पताल नरक के समान दिखाई पड़ता है। राजवीर सिंह फार्मासिस्ट ने बताया कि यहां पर हम कई बार अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं ।कि यहां की सफाई व्यवस्था अवश्य करें। परंतु हमारी बात पर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया है।अंदर कमरों में हम अपने आप से ही झाड़ू लगाते हैं।

ना यहां पर कोई सुनने वाला है। ना यहां पर कोई देखने वाला है। ना कभी डिप्टी सीएम ओ हो या सीएमओ आकर के इस व्यवस्था पर ध्यान नहीं देते ।यह बड़े दुख की बात है ।की अस्पताल के अंदर गंदगी भरी है ।जिसे स्वच्छता का दर्पण कहा जाता है।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *