संवाददाता :- देवेश्वर धीमान
नजीबाबाद परिपाटी न्यूज | पीएनएस पब्लिक एकेडमी स्कूल बाजोपुर ऊर्फ जगदीशपुर नजीबाबाद में बारहवीं क्लास के छात्रों का फेयरवेल मनाया गया व ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्रों ने जमकर मस्ती की । इस दौरान कक्षा बारहवीं और ग्यारहवीं के छात्रों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी और खट्टी -मीठी यादों को शेयर किया। इस पूरे धमाल में बारहवीं के छात्रों के चहरे पर ख़ुशी तो

दिखी लेकिन स्कूल से विदाई का दर्द वो छुपा नहीं सके।नजीबाबाद पीएनएस अरिहंत पब्लिक में शुक्रवार को छात्रों ने जमकर धमाल मचाया। इस दौरान स्कूल की टीचर के साथ प्रधानाचार्य भी मौजूद रहे । दरअसल इस साल बारहवीं का बोर्ड परीक्षा देने के बाद करीब पचास से ज्यादा छात्र इस स्कूल को अलविदा कह देंगे । फेयरवेल पार्टी के दौरान रैम्प पर कैटवाक, डांस, स्पीच और अपनी अदाओं के जादू से छात्रों ने सबका खूब

मनोरंजन किया।बारहवीं के छात्रों ने इस दौरान अपने हर सब्जेक्ट के टीचरों को भी याद किया। इस दौरान कई छात्रों ने मंच से अपने उस अनुभव को भी शेयर किया जो पढ़ने के दौरान इस स्कूल से उन्होंने ग्रहण किया था। रैम्प पर कैटवॉक देख सबने खूब हूटिंग की। छात्रों के मनोरंजन के लिए कई सवाल भी पूछे गए। सही जवाब देने पर उनको पुरस्कृत भी किया गया। पीएनएस के टीचर्स, स्टूडेंट्स, प्रिंसीपल, पीएनएस स्कूल के प्रेसिडेंट, ड्राइवर, क्लास 12th स्टूडेंट्स, क्लास 11th स्टूडेंट्स, समस्त स्टाफ फेयरवेल में मौजूद रहा।