
रिपोर्ट-मुनेश चन्द शर्मा/परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर
चांदपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज)। जिला बिजनौर के ग्राम सोत खेड़ी में गौ रक्षा वाहिनी का एक जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें गौ रक्षा के जिला अध्यक्ष सलीम अहमद, गौ रक्षा के जिला महामंत्री मुनेश चंद्र शर्मा, एवं नगर अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष ,ब्लॉक अध्यक्ष, तथा नवागत सदस्य, इत्यादियों ने जन सभा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तथा सभा की अध्यक्षता मुनेश चन्द शर्मा ने की। एवं संचालन जिला अध्यक्ष सलीम अहमद ने किया।

सभी लोगों ने गौ माता के विषय पर अपने-अपने विचार रखे। एवं एक दूजे को सभी ने एक दूसरे का स्वागत किया ।एवं फूल मालाएं पहना कर सभी का मान सम्मान बढ़ाया गया। सभा समापन के बाद जलपान का कार्यक्रम कराया गया ।सभी ने इस एकता को बहुत सराहना करते हुए बहुत ही लाभकारी एवं उपकारी बताया गया है।