
रिपोर्ट- अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया ग्रुप
चांदपुर (परिपाटी न्यूज़)। बिजनौर के चांदपुर विकासखंड नूरपुर के गांव चेहला मे नाली का पानी सड़क में बहने और जमा रहने से ग्रामीणों को संक्रमण बीमारी फेलने का भय बना हुआ है। दरअसल य पूरा मामला तहसील चांदपुर के विकासखंड नूरपुर के ग्राम चेहला का है। जहां के दर्जनों ग्रामीणों का आरोप है कि 6 माह से भी अधिक हो गया।

यहां पर कोई सफाई कर्मी नहीं आता है। नालियां ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी सड़क पर आ जाता है। और घरों में जाने लगता है। नाली में कीड़े होने लगेह है।

ग्राम प्रधान से शिकायत करके थक गए। गांव की महिलाऐं और पुरुषों ने अपने हाथों से नाली निकाल कर पानी जाने का रास्ता किया है । इस बारे में जब वीडियो नूरपुर से बात की तो उन्होंने कहां कि सफाई कर्मचारी को नोटिस जारी किया जाएगा।