Spread the love

रिपोर्ट- अजमल अंसारी/परिपाटी मीडिया न्यूज़ ग्रुप चांदपुर

चांदपुर (परिपाटी न्यूज़)। जनपद बिजनौर की चांदपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम दरबाड़ा में विवेकानंद इंटर कॉलेज दरबाड़ा, बिजनौर की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई व द्वितीय इकाई ने अपने सात दिवसीय विशेष शिविर का प्रथम दिवस स्वच्छता एवं श्रमदान दिवस के रूप में मनाया।

बिजनौर के चांदपुर ग्राम दरबार सर्वप्रथम प्रथम इकाई को मुख्य अतिथि श्री धीरेन्द्र सिंह (ग्राम प्रधान, दरबाड़ा) ने सभी स्वयंसेवकों को उनके चयनित गांव- हरपुर, व द्वितीय इकाई को श्री इं० अतुल कुमार चौहान जी (सचिव, विवेकानंद महाविद्यालय, दरबाड़ा) ने द्वितीय इकाई के सभी स्वयंसेवकों को उनके चयनित गांव- दरबाडा के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


अपने कार्यक्रम अधिकारी विकास कुमार व प्रीति राजपूत के मार्गदर्शन में चयनित गांव में पहुंचकर सर्वप्रथम सभी स्वयंसेवकों ने मिलकर सात-सात बच्चों की एक-एक टोली बनाकर गांव हरपुर व दरबाड़ा के गांव के प्राचीन शिव मंदिर की सफाई की एवं मंदिर की धुलाई कर वहां खड़े नल के पानी की निकासी हेतु नाली का निर्माण किया। गांव में पहुंचकर गलियों, सड़कों पर झाड़ू लगाकर सफाई की, पानी की निकासी हेतु नाली का निर्माण किया, स्थानों पर मिले कूड़े करकट को साफ कर उचित स्थान पर उठाकर एक ढेर बनाया। गांव के बाहर बने तालाब के किनारों पर मिट्टी डालकर श्रमदान किया। सभी स्वयंसेवियों को सफाई एवं श्रमदान करते देख गांव के लोगों ने भी मिलकर सफाई की एवं श्रमदान किया। आज के कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक करना था।


इसके पश्चात सभी शिविरार्थियों ने अपने-अपने समूह के साथ मिलकर गांव में जाकर गांव वासियों को स्वच्छता हेतु प्रेरित किया। सभी बच्चों ने गांव वासियों को गंदगी से होने वाली बीमारियों के विषय में बताया और कहा कि इन सब से बचने के लिए हमें अपने आसपास सफाई रखनी चाहिये।

संपर्क करने के बाद सभी स्वयंसेवी आपस में मंत्रणा करते हैं और गीत गाते हैं।
“मिलकर करें प्रयास हमें परिवर्तन लाना है
यदि हो गए उदास तो कुछ नहीं होना जाना है।”
द्वितीय सत्र में शिविर में डिजिटल इण्डिया विषय पर प्रशिक्षण एवं चर्चा की गई। कार्यक्रम अधिकारी विकास कुमार ने स्वयंसेवकों को कम्प्यूटर एवं स्मार्ट मोबाइल के प्रयोग की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में आगे भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की वेबसाइट की जानकारी देते हुए स्वयंसेवकों को विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट से जोड़ने हेतू प्रेरित किया। डिजिटल इण्डिया से सम्बंधित जानकारी देने के लिए समूह के साथ मिलकर गांव में जाकर गांव वासियों से जनसम्पर्क किया। इस कार्यक्रम में डोरी सिंह, धानुप्रकाश सिंह, देवेन्द्र सिंह, ज़ाकिर हुसैन, रजनी , प्रतिष्ठा राजपूत का विशेष सहयोग रहा।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *