Spread the love

रिपोर्ट-मुनेश चन्द शर्मा/परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर

चानदपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज)। जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह के नेतृत्व में ग्राम बागड़पुर में शिव सैनिक ने प्रभु श्री रामचंद्र जी की शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली इस दौरान शिवसेना उप राज्य प्रमुख पंडित नरेश शर्मा ने ग्राम बगड़पुर स्थित हनुमान मंदिर शिव मंदिर में शिव सैनिकों के साथ सामूहिक आरती की व मिष्ठान वितरित किया भगवान श्री रामचंद्र जी के 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा की सभी को शुभकामनाएं दी। इस दौरान ग्राम वासियो ने शिव सैनिकों द्वारा निकाली गई श्री रामचंद्र शोभा यात्रा का फूल मालाओ से साथ स्वागत किया।


चौधरी वीर सिंह ने कहा कि 500 साल बाद हिंदू समुदाय को श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है आज भी मुझे वह हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे का कथन याद है ।जब एक तरफ सभी दलों ने बाबरी विध्वंस की जिम्मेदारी लेने से इनकार किया। उस समय बालासाहेब ठाकरे ने कहा था कि मुझे गर्व है अपने शिव सैनिकों पर जिन्होंने बाबरी का विध्वंस किया है।

जिसकी पूर्णतया जिम्मेदारी मैं लेता हूं युवा सेना जिला प्रमुख विजय मोहन गुप्ता ने कहा कि 22 जनवरी को सभी अपने-अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली बनाएं और प्राण प्रतिष्ठा के समय अपने-अपने घरों में प्रभु श्री रामचंद्र जी का स्मरण करें इस दौरान अंतरिक्ष कौशिक, शोभित गुर्जर ,मोहित कुमार, चांदपुर नगर प्रमुख अभिषेक कुमार, रानू ठाकुर ,मोहित, अंतिम वर्मा ,गोलू आकाश, वासु, अनमोल, सचिन कुमार, जितेंद्र कुमार, अमित ,शंकर बर्मा आदि मौजूद रहे।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *