
रिपोर्ट- जितेंद्र कुमार/परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर
राजा का ताजपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। श्री राम जी के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष में राजा का ताजपुर में एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।

जिसमें सभी ग्राम वासियों को 22 जनवरी को अपने-अपने घरों में दीप प्रज्जवलित कर दीपावली मनाने का आह्वान किया गया ।इसका कार्यक्रम में नहटौर विधायक कुमार ओम कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता सी पी सिंह ने पहुंचकर शोभायात्रा में अपना योगदान दिया। और ताजपुर के सभी ग्राम वासियों व धर्म प्रेमियों ने भी भाग लिया।

इसमें रामकुमार कश्यप, शुभम वालिया, डॉक्टर रोहतास सिंह, जितेंद्र सिंह चौहान, अर्जुन गिरी, सुमित शर्मा ,वीरेंद्र शर्मा, हिरदेश कुमार गोला, डा०जितेंद्र तोमर ,सचिन तोमर, जितिन तोमर ,धर्मपाल तोमर, सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।