Spread the love


रिपोर्ट -हरिओम सिंह/परिपाटी न्यूज मीडिया लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी(परिपाटी न्यूज़)। पुलिस अधीक्षक खीरी, गणेश प्रसाद साहा द्वारा संकटा देवी चौराहे पर यातायात संचालन व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा संकटा देवी चौराहा से सदर चौराहे तक पैदल भ्रमण किया गया, ज्ञात हो कि संकटा देवी चौराहे से सदर चौराहे पर नाला निर्माण का कार्य प्रगति पर है।

इसको दृष्टिगत रखते हुए इस मार्ग पर चार पहिया वाहन व ई रिक्शा के आवागमन को संकटा देवी चौराहा व सदर चौराहा पर बैरियर लगाकर कर प्रतिबंधित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात प्रभारी को संकटा देवी चौराहा व उसके आसपास अतिक्रमण हटाए जाने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे कुशल यातायात संचालन किया जा सके। जिसके क्रम में यातायात पुलिस द्वारा संकटा देवी व रेलवे स्टेशन के आसपास अतिक्रमण को हटवाया गया, तथा निर्माण कार्य से संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर मार्ग से मिट्टी को यथाशीघ्र हटाए जाने हेतु बताया गया, जिससे आमजनमानस को इस मार्ग पर यातायात में कोई असुविधा न हो सके।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *