Spread the love

रिपोर्ट-अमित कुमार/परिपाटी न्यूज़ मीडिया कांठ

कांठ,मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़)। भारत सरकार द्वारा संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा आज कांठ विधानसभा के ग्राम पंचायत मुजफ्फरपुर टांडा और शेरपुर में रही। मुजफ्फरपुर टांडा में यात्रा के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सिंह सैनी एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा रहे जबकि ग्राम पंचायत शेरपुर में यात्रा के मुख्य अतिथि अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवराज सिंह जाटव रहे।


यात्रा में चल रही मोदी की गारंटी वाली वैन की एलईडी द्वारा आज लाभार्थियों को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाइव संबोधित किया गया और देश के लाभार्थियों से सीधा संवाद देखा गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। एवं सभी उपस्थित ग्रामीणों को भारत के विकसित होने के लिए संकल्पित शपथ दिलाई गई। कुछ गर्भवती महिलाओं का गोद भराई कार्यक्रम भी किया गया। उपस्थित सभी विभागों ने अपने-अपने विभाग में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह प्रजापति ,भूतपूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष चौहान, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सत्यवान सिंह राजपूत, जिला महामंत्री अनुज बिश्नोई ,रिजवान अल्वी, गौरव बिश्नोई, पूनम चौहान, सुनील चौहान ,जीतू बर्मा, डॉक्टर नेपाल सिंह, धर्मेंद्र कुमार, महिपाल सिंह , अंबरीश शर्मा, जितेंद्र चौहान, संजय सिसोदिया, सौरभ कुमार, जितेंद्र गोला, भारत सिंह, कृषि विभाग की उपनिदेशक जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी,वी डी ओ छजलैट के साथ-साथ अन्य सभी लाभकारी योजनाओं से संबंधित विभाग उपस्थित रहे।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *