Spread the love

रिपोर्ट- अमित सैनी /रायवाला

रायवाला परिपाटी न्यूज। थाना रायवाला पुलिस क्षेत्रान्तर्गत मोबाईल टावरो की बैटरीयाँ चुराने की घटना को अजांम देने वाला 01 अभियुक्त (इलैक्ट्रिक इंजीनियर ) को किया गिरफ्तार दिनांक 06.01.2024 को वादी जय प्रकाश पुत्र नन्नुकीराम निवासी ग्राम पोस्ट परवेजनगर बदाँयू उत्तर प्रदेश हाल पता ग्राम गुमानीवाला मनसा देवी ऋषिकेश मो0न0 74670200057 द्वारा थाना पर उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दिया गया की दिनांक 01.01.2024 को ए0टी0सी0 कम्पनी का मोबाईल टावर खाण्ड न0-01 लगा है उसकी बैटरीया चोरी चली गयी है । प्रार्थना पत्र पर प्रभारी निरीक्षक द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना रायवाला पर मु0अ0स0 02/24 धारा 379

भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर अभियुक्तो की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । रायवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सीसीटीवी फुटेज व मुखबीर की सूचना पर 14 घंटे के अन्दर दिनांक 06.01.2024 को थाना रायवाला क्षेत्रान्तर्गत सुसवा नदी पुल पास सत्यानाराण मंदिर से करीब 20 मीटर सडक से अन्दर से चोरी करने वाले अभियुक्त को चोरी के सम्पूर्ण माल सहित व चोरी मे प्रयुक्त सामान के साथ गिफ्तार किया गया । विवेचक उ0नि0 बिनेश कुमार द्वारा बयानो एवं साक्ष्यो के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 379 का लोप कर धारा 457/380/411 भादवि की बढोत्तरी की गयी । अभियुक्त के फरार साथी की तलाश जारी है अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी की जा रही है। अभियुक्त को समय से मा0न्यायालय पेश किया जा रहा है । पूछताछ का विवरण, प्रभारी निरीक्षक व विवेचक द्वारा अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त द्वारा बताया गया की वह 2-3 वर्षो हरिद्वार ऋषिकेश मे वेटर का काम करता है । तथा इलैक्ट्रिक इंजीनियर है । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता दीपक चन्द्र हटवाल पुत्र स्व0 बृजमोहर हटवाल निवास ग्राम व पोस्ट गडोरा थाना कोतवाली चमोली जिला चमोली उम्र 40 वर्ष, वाछिन्त /फरार अभियुक्त ,लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल उर्फ पंडित पता अज्ञात ,बरामदगी का विवरण, चोरी की गयी 24 बैटरीया बरामद । अनुमानित किमत ( पाँच लाख रुपये ), घटना मे प्रयुक्त पेचकस बरामद, घटना मे प्रयुक्त एक 12-13 नम्बर का लोहे का पाना व चाबी बरामद।पुलिस टीम में , उ0नि0 बिनेश कुमार ,थाना रायवाला, कानि0 715 सन्दीप कुमार ,थाना रायवाला ,कानि0 1286 अमित सैनी ,थाना रायवाला ,कानि0 नवनीत , एसओजी ग्रामीण जनपद देहरादून, मोबाईल टावरो मे भी कार्य किया गया है । दिनांक 01.01.2024 को नये वर्ष पर रात्री के समय रायवाला खाण्डगाँव मे अपने दोस्त लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल उर्फ पंडित के साथ मिलकर टावर की रोल्टर हाउस का ताला तोडकर बैटरी चोरी की गयी है ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद