Spread the love

रिपोर्ट-जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज मीडिया बिजनौर

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। विकास भवन बिजनौर मुख्यालय पर हुए एक भव्य कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत नूरपुर को लगातार अच्छे कार्यों का एक प्रशस्ति पत्र जिला अधिकारी अंकित अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, पी०डी० ज्ञानेश्वर तिवारी जी एवं अन्य जनसमूह की उपस्थिति में क्षमा हेमलता चौहान ब्लॉक प्रमुख अल्हैपुर धामपुर को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर डी०डी०ओ० रचना गुप्ता, डी०सी० (NRLM) आर०बी०यादव०, डी०सी० मनरेगा धीरेन्द्र यादव आदि विकास भवन स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। यह पूरे विकासखण्ड परिवार की लगन, मेहनत और कार्यकुशलता का प्रशस्ति पत्र है। इसमें ब्लॉक के सभी अधिकारीगण, कर्मचारीगण, समस्त ग्राम प्रधान, समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य व समस्त समूह की बहनों का योगदान है। यह सभी के प्रयासों की सराहना है।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *