Spread the love

रिपोर्ट- मुनेश चन्द शर्मा/परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर

चांदपुर बिजनौर(परिपाटी न्यूज)। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अभियान द्वारा गांव की ओर चलो नारे के अंतर्गतचांदपुर विधानसभा के ग्राम पाहुली मे पूर्व सांसद राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय लोक दल मुंशी रामपाल सिंह की अध्यक्षता व चौधरी वीरेंद्र सिंह पूर्व रोहेलखंड क्षेत्र महासचिव के सफल संचालन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ । गांव की ओर कार्यक्रम विधानसभा चांदपुर के गांव पाहुली के संत शिरोमणि रविदास धर्मशाला में किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जन्म जयंती सप्ताह के अंतर्गत गांव चलो अभियान कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व प्रत्याशी विधानसभा बिजनौर डॉक्टर नीरज चौधरी ने चौधरी चरण सिंह द्वारा किए गए कार्यों के ऊपर प्रकाश डाला गया।

तथा सभी से चौधरी चरण सिंह के विचारों को अपनाने का आह्वान किया गया 2024 में आने लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन का जो भी प्रत्याशी आएगा ।उसको तन मन धन से चुनाव लड़ने का आह्वान किया गया है कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुंशी रामपाल पूर्व सांसद राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय लोकदल , चौधरी वीरेंद्र सिंह पूर्व रोहलखंड क्षेत्र महासचिव , डॉ नीरज चौधरी , नरेंद्र सिंह आचार्य जिला संयोजक , चौधरी ब्रजवीर सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष , चौधरी महावीर सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष , हनी तोमर, पूर्व जिला अध्यक्ष, युवा बिजनौर राष्ट्रीय लोकदल सभी वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की नीतियों को बढ़ाने को गांव गांव जाकर प्रचार करने और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया है ।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य लुधियान सिंह , जिला पंचायत सदस्य शफीक अहमद अंसारी , रईस अहमद अंसारी , तफसील अहमद अंसारी , हैदर खान , हरवीर सिंह , सुरेंद्र सिंह , यशपाल सिंह , पीतम यादव , प्रकाश शर्मा , तेजवीर सिंह ग्राम प्रधान मीरापुर , सत्येंद्र सिंह ग्राम प्रधान मिलक , हनी तोमर पूर्व युवा जिला अध्यक्ष बिजनौर , अर्जुन पंडित , राजेंद्र सिंह ग्राम प्रधान पाहुली ,अरविंद राठी , रघुवीर सिंह उर्फ गुड्डू , चौधरी मलखान सिंह , ब्रह्मपाल सिंह पूर्व प्रधान पाहुली , राजकुमार सिंह पूर्व प्रधान , चैन सिंह , रामवीर सिंह यादव , ठाकुर दयाराम सिंह , गौरव कुमार , सतवीर सिंह , सतीश ढाका , रणवीर सिंह आदि सैकड़ो की तादाद में गण माननीय लोग उपस्थित रहे।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *