
रिपोर्ट- एसपी तंवर/ परिपाटी न्यूज मीडिया
कड़ापुर, हल्दौर ( परिपाटी न्यूज़) – गन्ना क्रय केंद्र बदलवाने को लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन 20 दिनो से लगातार जारी है। किसानों की , सरकार से मांग है कि गाँव में स्थित गन्ना क्रय केन्द्र का स्थान बदल दिया क्योंकि हमें यहाँ काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के विकास क्षेत्र हल्दौर के गाँव कड़ापुर में कुछ मांगो को लेकर

अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन चल रहा है। बतादे कि किसानों को अपना समर्थन प्रदान करने कई जिलो के किसान संगठन पंहुच रहे हैं। किसानों का साफ साफ कहना है कि अगर किसानों की मांगो को नहीं माना गया तो किसान महापंचायत में सयुंक्त किसान समिति बड़ा फैसला लेगी, और सरकार को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।