
रिपोर्ट- अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया चांदपुर
चांदपुर (परिपाटी न्यूज़) बिजनौर के चांदपुर , तहसील चांदपुर क्षेत्र के ब्लॉक नूरपुर वार्ड नंबर 35 नूरपुर तृत्तीय के ग्राम गोयली मे सड़क व नाले का निर्माण कार्य जारी है। आपको बता दे कि सड़क व नाले का निर्माण नही होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था । लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण एवं नाला निर्माण कार्य कराने की मांग की जा रही थी ।

गोयली के ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य शफीक अहमद अंसारी से सड़क एवं नाला निर्माण की मांग की थी । आब इस मार्ग व नाले को बनाने का कार्य किया जा रहा है । जिला पंचायत सदस्य शफीक अहमद अंसारी द्वारा 200 मीटर सड़क सीसी बड़े कब्रिस्तान से पाहिली वाले रोड तक 50 मीटर लंबा नाला कब्रिस्तान से तालाब तक निर्माण कार्य किया जा रहा है । वहीं जिला पंचायत सदस्य शफीक अहमद अंसारी ने बताया कि ब्लॉक नूरपुर वार्ड नंबर 33 मे जरूरत के हिसाब से विकास कार्य कराए जाएंगे ।
