Spread the love


संवाददाता विजेंद्र सैनी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

हरिद्वार (पीपीएन) सूर्यवंशी राष्ट्रीय भगीरथ सेवा समिति सैनी महापंचायत संगठन ने भगवत किशोर मिश्रा अपर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें भगवानपुर से सिकरोढा रोड पर मानक मजरा चौक का नाम परिवर्तन कराकर उसके स्थान पर राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले चौक कराना चाहते हैं और राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले की मूर्ति स्थापित करना चाहते हैं ज्योतिबा फुले के जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है कि समाज की कुप्रथा अंधश्रद्धा के जाल से समाज को मुक्त कराया महिलाओं को शिक्षा प्रदान कराने एवं जाति भेदभाव के खिलाफ अपना पूरा जीवन लगाया समाज सुधारक और प्रतिभागी विचारक थे क्षेत्रवासियों को उसके जीवन काल से प्रेरणा मिलेगी सभी युवा और युवतियों को उनके जीवनकाल से सीख मिलेगी राष्ट्रीय सचिव सुमित सैनी प्रदेश अध्यक्ष अंकित सैनी प्रदेश उपाध्यक्ष दुष्यंत सैनी जिला अध्यक्ष शिव कुमार सैनी धर्मेंद्र प्रदीप संदीप आदि उपस्थित रहे

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद