
संवाददाता-मोहम्मद राशिद/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
अफज़लगढ़, बिजनौर (पीपीएन) आज जहाँ एक ओर पूरे उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव का शोर है वहीं कोतवाली अफजलगढ़ के ग्राम पंचायत मीरापुर मोदी वाला में भी पंचायत चुनाव का महौल अंगड़ाई ले रहा है जिसमें सभी धर्मों के लोग मिलकर एक प्रत्याशी को प्रधान पद के लिए मैदान में लाए हैं प्रत्याशी का नाम अलाउद्दीन है जो कि पिछले काफी वर्षों से ग्राम पंचायत मीरापुर मोदी वाले के लिए हर समय हर संभव मदद में काम आने वाले जुझारू ईमानदार प्रत्याशी हैं ग्राम मीरापुर मोदी वाला की आम जनता ने मिलकर अलाउद्दीन को सहयोग देकर वोट व सपोर्ट देने का आश्वासन दिया वहां जनता के द्वारा अलाउद्दीन प्रत्याशी से जीतने के बाद कुछ गांव में रुके कार्यों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया प्रत्याशी अलाउद्दीन ने जनता का मनोबल बढ़ाते हुए
आश्वासन दिया है कि सबसे पहले मैं अपने गांव की पंचायत के अंदर रुके हुए कार्य व गरीबों की मदद करा कर इस ग्राम पंचायत का नाम रोशन करुंगा सभा में मौजूद काफी लोग उपस्थित रहे जिनमें साजिद ठेकेदार पूर्व प्रत्याशी ग्राम पंचायत मीरापुर मोदी वाला सिराजुद्दीन, किसान नेता ग्राम पंचायत मीरापुर मोदी वाला, छत्रपाल सिंह कश्यप, जयप्रकाश सिंह कश्यप, खुर्शीद ठेकेदार ,पीर बख्श, अनीस सैफी ,सरफराज अहमद, मोहम्मद शाहिद आदि लोगों ने काफी सहयोग के साथ अलाउद्दीन को प्रत्याशी घोषित किया और वहां की जनता ने पूर्ण रुप से सहयोग देकर अलाउद्दीन को विजय बनाने के लिए एकत्रित होकर अलाउद्दीन को आशीर्वाद दिया
