मौ.अरबाज
सम्भल (परिपाटी न्यूज़) 12 नवंबर 2026 थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के सिरसी में बीती रात चोरों ने जमकर तांडव मचाया। सिरसी पुलिस चौकी क्षेत्र में एक ही रात में 3 जगह चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया। सबसे बड़ी बात ये है कि चोरी चौकी से मात्र 100 से 150 मीटर की दूरी पर हुई। रहबर मेडिकल स्टोर में बड़ी चोरी सिरसी चौकी से लगभग 100-150 मीटर दूर तरीका चोर साइड में जीने से चढ़कर ऊपर से आए, लोहे का किवाड़ और ताला तोड़कर अंदर घुसे क्या चुराया लगभग 4000 रुपए नकदी सैमसंग LCD और CCTV कैमरे का DVR भी ले गए ताकि फुटेज न मिल सके। रेलवे क्रॉसिंग पर पंचर की दुकान से बाइक चोरी सिरसी चौकी क्षेत्र, रेलवे क्रॉसिंग पर रागिब नाम से पंचर की दुकान पीड़ितशारीक, निवासी गांव बारीपुर भंवरुवा शारीक रोज शाम को अपनी मोटरसाइकिल पंचर की दुकान पर खड़ी करके जाते थे बाइक स्प्लेंडर, मॉडल 2012 शारीक बिलारी में रुई धुनने का काम करते हैं।

रात में चोर उनकी मोटरसाइकिल चुराकर फरार हो गए कुल्हड़ बनाने वाले लड़के का मोबाइल चोरी बाइक चोरी वाली जगह से थोड़ा आगे चलकर बाएं हाथ पर पीड़ित अरुण पुत्र बाबूराम, निवासी गिनोरी मोहल्ला, सिरसी आरुण मिट्टी के चाय के कुल्हड़ बनाता है चोर उसका मोबाइल भी चुराकर ले गए नशा मुक्ति केंद्र पर पहुंचा तो कैमरा देखकर भागा चोर वहीं पास में ही नशा मुक्ति केंद्र नया बना है वहां CCTV कैमरे लग रहे हैं रात 2 बजे के कुछ मिनट पर चोर वहां पहुंचा चोर के चेहरे पर मास्क लगा हुआ था उसने देखा यहां कैमरे चल रहे हैं तो 2-3 मिनट में ही वापस आकर वहां से फरार हो गया कैमरे की वजह से नशा मुक्ति केंद्र में चोरी से बच गई सबसे बड़ा सवाल सिरसी चौकी से मात्र 100-150 मीटर की दूरी पर मेडिकल में ताला तोड़कर चोरी हो गई, बाइक चोरी हो गई, मोबाइल चोरी हो गया – और पुलिस को पता तक नहीं चला? एक ही रात में 3 जगह चोरी से इलाके में दहशत का माहौल है। व्यापारियों और लोगों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की है।
