मौ. अरबाज
सम्भल (परिपाटी न्यूज़) थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के कस्बा सिरसी में गैस एजेंसी के पास बुधवार की रात चोरों ने एक मेडिकल स्टोर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मेडिकल स्टोर से एलसीडी समेत अन्य सामान और नकदी चोरी कर फरार हो गए। गुरुवार सुबह जब रहबर मेडिकल खोलने पहुंचे तो मेडिकल का सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। जानकारी के अनुसार, कस्बा सिरसी स्थित रेहबर मेडिकल स्टोर बुधवार रात करीब 11: बजे रोजाना की तरह मेडिकल बंद करके अपने घर चले गए थे।

गुरुवार सुबह जब वह मेडिकल खोलने पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर पता चला कि चोर मेडिकल से एलसीडी समेत अन्य सामान और नकदी चोरी कर ले गए हैं। मेडिकल स्टोर के मालिक रहबर ने बताया कि वह बुधवार रात करीब रात 11: बजे मेडिकल बंद करके घर गए थे। इसी दौरान रात में चोरों ने मेडिकल को निशाना बना लिया। यह सब घटना देखकर रहबर ने पुलिस को सूचना दी और चोरी के संबंध में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
