Spread the love

संवाददाता-दीपक भार्गव/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

निजामतपुरा बिजनौर (पीपीएन) जैसे-जैसे ग्राम पंचायतों के चुनाव नजदीक आ रहे हैं। वैसे वैसे ही  कुछ असामाजिक तत्वों (बदमाशों) ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। और पुलिस के लिए चुनोती और सिरदर पु को भी सामने ला कर खड़ा कर दिया है। लेकिन पुलिस भी इन से पीछे नहीं हटते हुए पूर्ण रूप से तैयार व कर्तव्य परायण रहतीं हैं और यदि हम बात करें बिजनौर पुलिस की तो वह भी इन को धूल चटाने में आगे रहती है। जिसमें थाना कोतवाली बिजनौर के अंतर्गत एक मामला सामने आया है। आपको बता दें कि यह मामला चौकी क्षेत्र गंज के अंतर्गत ग्राम निजामतपुरा के पास निर्माणाधीन नहर के परिक्षेत्र का है जहां  आगामी ग्राम पंचायत चुनाव के दृष्टिगत जनपद में चुनाव अवधी में चुनाव को ध्वस्त करने के लिए और अनुशासनहीनता को बनाए रखने के लिए कुछ पता नहीं कब से अवैध शस्त्रों का कारोबार व निर्माण कार्य धड़ल्ले से चल रहा था उधर जनपद में पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा अवैध शस्त्रों का क्रय विक्रय करने वाले के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली शहर बिजनौर पुलिस द्वारा दिनांक 15/02/2021 को मुखबिर की सूचना पर निजामतपुरा  नहर के पुल के पास खंडहर में घेराबंदी कर नसीम उर्फ

लम्बू पुत्र बाबू उपरोक्त को अवैध शस्त्रों का निर्माण करते हुए भारी मात्रा में बने अवैध शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया मुo अo सo 149/21 धारा 5/25 के साथ जेल भेज दिया गया। तथा इसका एक अन्य साथी जिसका नाम बताया जा रहा है और वही एजाज उर्फ छोटू उपरोक्त, जो थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। मौका पाकर फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है तथा अभियुक्त नसीम उर्फ लम्बू उपरोक्त ने पूछताछ में बताया कि आगामी पंचायत चुनाव के चलते अवैध शस्त्रों की मांग काफी बढ़ गयीं है। इसलिए हम अपने साथी एजाज उर्फ छोटू के साथ काफी समय से अवैध शस्त्रों का निर्माण कर 03 से 05 हजार रुपए प्रति तमंचा बेंच देते हैं। तथा विकय किये गए धन को आपस में बांट लेते हैं। और वहीं आप भी को बता दे कि  जिसमें माल पकड़ा गया 5 तमंचा 315 बोर, 8 अधबने तमंचे, 4 नाल लोहा 12 बोर, 3 नाल 315 बोर, 8 पत्ती लोहा, दो लकड़ी की बट सम्मिलित थे और वही मौके पर बिजनौर कोतवाल राजेश सोलंकी  अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सारे सामान को कब्जे में ले लिया और यदि पकड़ने वाली मशीन समस्त टीम का विवरण किया जाए किया जाए तो इस टीम में थाना प्रभारी थाना प्रभारी राजेश सिंह सोलंकी सहित उप निरीक्षक अमित कुमार उप निरीक्षक जर्रार हुसैन  उप निरीक्षक धर्मेंद्र पवार तथा हेड कांस्टेबल विवेक पाल कॉन्स्टेबल दिनेश राणा कांस्टेबल सचिन कुमार कांस्टेबल अरविंद कुमार तथा कॉन्स्टेबल विकास थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर शामिल रहे। 

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद