Spread the love

विक्की जोशी

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। कार्तिक पूर्णिमा मेला एवं गंगा स्नान-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी महोदया ने मेला स्थल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों एवं व्यवस्थाओं से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। घाट के निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट को स्वच्छ एवं उचित स्लोप के साथ तैयार कराने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को गंगा स्नान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके अतिरिक्त मेला मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी महोदया ने भी मेला स्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने मेला घाट पर वॉच टावर, नाव एवं प्रशिक्षित तैराकों की तैनाती के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने श्रद्धालुओं को सुरक्षित ढंग से स्नान कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मेला मजिस्ट्रेट महोदया ने शौचालय ब्लॉक का निर्माण शीघ्र पूरा कराने तथा श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हैंडपंप आदि स्थापित कराने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल की गुणवत्ता की जांच कराने पर भी जोर दिया, जिससे श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल मिल सके।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *