
संवाददाता जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
ताजपुर,बिजनौर (पीपीएन) शनिवार को आभा फाउंडेशन की अध्यक्ष आभा सिंह ने राजा का ताजपुर में सैनी धर्मशाला पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें उन्होंने फाउंडेशन के द्वारा चलाए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी जैसे लड़कियों के लिए सिलाई प्रशिक्षण, बच्चों के लिए ट्रिपल सी का कोर्स ,आधार कार्ड में संशोधन ,गरीब लड़कियों की शादी ,बुजुर्गों की पेंशन बनवाना आदि कार्य निशुल्क किए
जा रहे हैं इनका सारा खर्च हटाओ फाउंडेशन के द्वारा उठाये जाते हैं इस विचार गोष्ठी में सभा का संचालन शुभम वालिया ने किया और इस सभा के अध्यक्ष शादीराम सैनी रहे और सैनी समाज के अध्यक्ष मदन सिंह सैनी ,वर्तमान ग्राम प्रधान सुरेश कुमार सैनी, संजीव बलिया, अमित शर्मा ,विजेंद्र शर्मा ,मुजाहिद फारुकी, आंगनवाड़ी संगठन की अध्यक्ष उषा रानी शर्मा ,ब्रजमोहन सिंह ,व वीरेंद्र सैनी, सहित सैकड़ों युवक पर महिलाएं विचार गोष्ठी में शामिल रहे
