Spread the love

संवाददाता – कुलदीप भार्गव/परिपाटी न्यूज मीडिया

बिजनौर (पीपीएन) इस दौरान 45 से 59 साल तक के रुग्णता वाले रोगियों और 60 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण हुआ। तथा तब से लेकर अब तक जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय सहित लगभग 35 हजार लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। एक मार्च से आम जनता के टीकाकरण की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। तथा कोरोना को हराने के लिए 16 जनवरी को कोरोना योद्धाओं एंटी कोविड वैक्सीन लगाकर प्रतिरक्षित किया गया था।

इसके बाद से लगातार लोगों को प्रतिरक्षित करने का सिलसिला जारी है। तथा इस दौरान 45 से 59 साल तक के हाइपरटेंशन, हार्ट फेल्योर, डाइबिटीज, लीवर, किडनी आदि 20 प्रकार की रुग्णता वाले मरीजों को तथा 60 वर्ष से ऊपर के सभी वरिष्ठ नागरिकों को एंटी कोविड वैक्सीन की पहली खुराक से प्रतिरक्षित किया गया। तथा जनपद में जिला अस्पताल सहित लगभग 71 प्राथमिक, सामुदायिक और उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बनाये गए बूथों पर 6318 लोगों को एंटी कोविड वैक्सीन लगाकर प्रतिरक्षित किया गया। तथा उन्होंने बताया कि इस दौरान जिला अस्पताल और महिला तथा हर ब्लॉक के प्राथमिक, सामुदायिक और उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बूथ बनाए गए थे। वरिष्ठ नागरिक काफी उत्साह से एंटी कोविड वैक्सीन लगवाकर खुद को प्रतिरक्षित कर रहे हैं, जिससे वे कोरोना की चपेट में आने से बच सकें। तथा जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार के अनुसार शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित लगभग 71 बूथों पर 6318 लोगों टीकाकरण किया गया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद