
संवाददाता-मोहम्मद राशिद
अफजलगढ़, बिजनौर (पीपीएन) कोतवाली अफजलगढ़ के ग्राम प्रेमपुरी में एक बाबा दीप सिद्धू मेले का आयोजन किया गया जिसमें काफी तादाद में श्रद्धालुओं ने व आम जनता ने लंगर खाकर मेले की शोभा बढ़ाई आज दिनांक 27 फरवरी 2021 को मेले में एक ऑल इंडिया फ्री स्टाइल कबड्डी टूर्नामेंट का फाइनल हुआ कबड्डी टूर्नामेंट में आई दूर दराज से टीमों ने अपना-अपना प्रदर्शन दिखा कर देख रही जनता को रोमांच बढ़ाया! यह टूर्नामेंट तीन दिवसीय टूर्नामेंट आयोजन के तहत किया जा रहा था जिस का फाइनल मैच आज बाजपुर व मीरी पीरी नवाबगंज के बीच हुआ यह मैच 15 मिनट का पहला हाफ टाइम 5 मिनट के बीच हुआ पहले हाफ टाइम में मीरी पीरी नवाबगंज का स्कोर साडे 26 वे बाजपुर का 19 पॉइंट स्कोर रहा दूसरे 15 मिनट का स्कोर फाइनल के टाइम जो चल रहा था उसमें नवाबगंज का स्कोर 37 और बाजपुर का 23:30 रहा जिसमें मीरी पीरी नवाबगंज को विजेता घोषित किया गया फर्स्ट विजेता को 1,50,000रुपए पूरी वाले बाबा के द्वारा सम्मानित किया गया दितीय विजेता को ₹75000 की धनराशि देकर सम्मानित किया गया! यह मेला हर वर्ष यहां पर बाबा दीप सिद्धू के सानिध्य में लगाया जाता है इस मैच का संचालन बाबा पूरी वाले ने किया!
