
संवाददाता- जितेंद्र कुमार तोमर
चांदपुर बिजनौर (पीपीएन) शुक्रवार को गंगे च यमुने पर्यावरण संरक्षण यात्रा का भव्य स्वागत किया गया प्रकृति व पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से चांदपुर स्याऊ के फादरसन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में, गंगे च यमुने प्रकृति पर्यावरण संरक्षण यात्रा का भव्य स्वागत किया गया शुक्रवार को सामाजिक संस्था आभा फाउंडेशन की अध्यक्ष एवं फादरसन स्कूल की प्रबंधिका एवं चेयरमैन पुष्पराज सिंह द्वारा स्कूल के प्रांगण में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया आभा सिंह ने रथयात्रा के साथ चल रहे अतिथियों का पुष्पाअर्चन व पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया यात्रा में चांदपुर की विधायक कमलेश सैनी भी रही जिनका आभा फाउंडेशन की ओर से भव्य स्वागत किया गया

यात्रा के साथ चल रहे अतिथियों में शामिल प्रणबानंद जी महाराज ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हमें जमीन और पेड़ों को बचाना होगा वह नदियों को जैसे गंगा ,यमुना ,कावेरी आदि नदियों को प्रदूषण से बचाना होगा और नदियों में किसी भी तरह का कूड़ा कचरा फेंकने की आदत को बदलना होगा गंगा यमुना हमारी धरोहर हैं इनको प्रदूषण से बचाना होगा और नदियों में किसी भी तरह का कूड़ा करकट फेंकने की आदत को बदलना होगा तभी नदियां साफ रह सकती हैं व पॉलीथिन का प्रयोग बंद करना होगा इसका संकल्प लें कार्यक्रम में शामिल रहे देवेंद्र सिंह, विभाग कार्यवाहक मूलचंद प्रचार प्रमुख गदीश सिंह, प्रशांत महर्षि जगदेवानंद ,विक्रम बेताल, सुनील निर्मल, डॉ जितेंद्र कुमार, शुभम वालिया, उषा रानी, ताजपुर के ग्राम प्रधान सुरेश कुमार सैनी , भगवानदास सैनी, कुवंर सिंह सैनी ,आदि हजारों लोग मौजूद रहे कार्यक्रम को सफल बनाने में फादरसन स्कूल के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा