
संवाददाता जोगेंद्र तोमर
पीलीभीत (पीपीएन) अमरैया कलां- योगी सरकार में योगी परेशान हो रहे हैं और गुण्डे अपनी दबंगई पर है। मन्दिर असुरक्षित हैं। दबंग ने आश्रम की सात बीघा जमीन जबरदस्ती व दबंगई के चलते जोत ली है। लाल बाबा आश्रम के पुजारी कन्हैया दास ने कोतवाली में तहरीर दी।
ग्राम पंचायत अमरैया कलां में लाल बाबा आश्रम है जिसकी सात बीघा जमीन गांव के ही भारत सिंह ने जबरदस्ती जोत ली है। सुबह वह जमीन जोत रहा था तभी जमीन जोतने की सूचना आश्रम पर मिली। तभी आश्रम के लोगों ने आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना दी। मुआयना करने के लिए 112 नम्बर गाड़ी आश्रम पर पहुंची और खेत पर पहुंचकर मौके पर मुआयना किया और दोनों पक्षों (मंदिर व भारत सिंह) को कोतवाली बुलाया। कोतवाली पहुंचकर कन्हईदास ने पुलिस को लिखित में तहरीर दी। उन्होंने कहा कि भारत सिंह आश्रम की जमीन जबरदस्ती जोत रहा है । उससे जमीन न जोतने को कहा तो उसने देख लेने की बात कही। इसके अलावा वह मंदिर की अन्य जमीन भी जोत रहा है। रुपया बिल्कुल नहीं दिया। अब हम जमीन स्वयं जोतेंगे और आश्रम पर कई गाय है जिनको चारा आदि की भी बहुत समस्या रहती है। लेकिन दबंग अपनी दबंगई के आगे पुजारी की एक नहीं चलने दे रहे हैं। वहीं कन्हईदास ने पुलिस से कार्रवाई करते हुए जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की।