
ब्यूरो – एसoपीo तंवर
बिजनौर (पीपीएन) जिलाधिकारी रमाकांत पांडे द्वारा उत्तराखंड में ग्लेशियर के फटने से ज़िले में गंगा नदी के बढ़े जल स्तर का सिंचाई तथा अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ किया गया निरीक्षण तथा सतर्कता बरतने के दिए निर्देश जिलाधिकारी रमाकांत पांडे द्वारा उत्तराखंड के चमोली और जोशीमठ के पास ग्लेशियर के फटने से गंगा नदी के जल स्तर का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने पांटून पुल का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को उसकी सुरक्षा तथा जल स्तर पर कड़ी दृष्टि रखने तथा सतर्क बने रहने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता सिंचाई तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
