Spread the love

संवाददाता जितेंद्र कुमार तोमर

स्योहारा बिजनौर (पीपीएन) आज स्योहारा में अंजू अरोड़ा के निवास स्थान पर महिला पतंजलि योग । दिवसीय ऑनलाइन गूगल मीट पर निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है । यशिविर के द्वितीय दिन के प्रारंभ में दीप प्रज्वलन किया गया जिसमें कमल चावला ,संजना मिगलानी, पूजा , सोनी वर्मा ,सारिका गर्ग, गरिमा कौशिक, श्वेता कौशिक, चांदनी अरोड़ा सभी बहनों ने दीप प्रज्वलन किया। उसके बाद जिला बिजनौर की महिला जिला प्रभारी अंजू अरोड़ा ने योगासन व प्राणायाम कराए ।
,सूर्य नमस्कार, प्राकृतिक चिकित्सा ,आयुर्वेद, आहार-विहार , उचित व्यायाम के द्वारा कमर दर्द, सर्वाइकल स्त्री रोग एवं समस्त बीमारियों का समाधान व स्वस्थ जीवन शैली पर प्रकाश डालने वाली बहुत ही ऊर्जावान, कर्तव्यनिष्ठ, योग एवं समाज सेवा में समर्पित जिला प्रभारी बहन अंजू अरोड़ा ने बहुत ही सरल विधि से योगासन करते हुए उनके लाभ भी बताए । स्योहारा निवासी अंजू अरोड़ा पिछले कई वर्षों से लगातार महिलाओं को निशुल्क योग सिखा रही हैं ।
योग शिविर में बहन मयूरी ,बहन विजेता का सहयोग रहा । हर्षिता आर्य का कहना है कि सभी भाई-बहन घर बैठे योग सीखें और उसको अपने आचरण में उतारें हम यदि नित्य प्रति योगासन प्राणायाम करे तो हम सभी बीमारियों से बच सकते हैं

और स्वस्थ जीवन यापन कर सकते हैं।
अंजू रानी एम ए योगिक साइंस यूजीसी नेट क्वालिफाइड का कहना है कि पतंजलि योग समिति की ओर से पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर चलाया जा रहा है उसमें अधिक से अधिक लोग भाग लें ,यदि आप डॉक्टर के पास जाते हैं तो आपको 500 रुपये फीस देनी होगी, दवाई खाई अलग ,उसके लिए भी आपको समय निकालना पड़ता है, यहां आपको फ्री में सेवाएं दे रहे हैं ,इस शिविर में आपको प्रतिदिन अलग-अलग बीमारी के बारे में बताया जाता है और योगाभ्यास के माध्यम से आप उसको ठीक कर सकते हैं।

बहन मयूरी एवं बहन विजेता ने सभी के सुख , शांति, शक्ति, संयम, सादगी और उत्तम स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की ।
कार्यक्रम के अंत में हास्य आसन से सभी योग साधकों के चेहरे खिल उठे ।
योग शिविर में राजा का ताजपुर से इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजर चांदपुर तहसील संरक्षक योग शिक्षक प्रकाश चंद, प्रकृति रानी, मेघा बहन , प्रतिभा, रूपाली चौधरी ,डॉ ऋषि पाल, विनीत जी, मनु प्रताप ,डॉ रविंद्र उत्तर भारत आई एन ओ प्रभारी, शालू आदि की उपस्थिति रही।
कुशल संचालन पतंजलि योग समिति की जिला मीडिया प्रभारी गरिमा कौशिक ने किया ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद