Spread the love

संवाददाता- अखिलेश तोमर

पीलीभीत (पीपीएन) बीसलपुर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनएसएस छात्र-छात्रा इकाई के तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।
पीलीभीत,जेएनएन : बीसलपुर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनएसएस छात्र-छात्रा इकाई के तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई महाविद्यालय गेट से स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। प्राचार्य डॉक्टर सुनील सैनी ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

रैली विभिन्न मार्गो से होती हुई मुहल्ला ग्यासपुर में पहुंची। मुहल्ले में स्वयंसेवकों ने घर घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। घरों के आसपास गंदगी न फेंके। भोजन करने से पहले तथा सो जाने के बाद अच्छी तरह से हाथों को धोने के लिए जागरूक किया। रैली बाद में महाविद्यालय परिसर में आकर संपन्न हो गई। शिविर के समापन पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में डॉ. दरकसा अजहर, डॉक्टर पवन त्रिवेदी, डॉक्टर विकास प्रधान, डॉ. रजत कुमार, डॉक्टर विचित्र कुमार, कार्यालय अधीक्षक दिनेश कुमार प्राध्यापक मौजूद रहे। उधर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय रोवर रेंजर प्रवेश प्रशिक्षण शिविर में कई कार्यक्रम हुए। प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत रैली निकालकर यातायात नियमों का पालन करने को जागरूक किया। प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार ने महाविद्यालय गेट से हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली महाविद्यालय गेट से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई महाविद्यालय में आकर संपन्न हो गई। प्राचार्य ने कहा कि कोरोना संकटकाल में लॉकडाउन होने पर रोवर रेंजर ने पूरी निष्ठा से मासिक वितरण व जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट वितरित कर सराहनीय कार्य किया। प्रत्येक रोवर्स रेंजर्स को जो भी दायित्व सौंपा जाए उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करें राष्ट्र सेवा व समाज सेवा को सदैव सबसे अधिक महत्व दें। रोवर लीडर डॉ. महेश बाबू ने रोवर रेंजर को राष्ट्र सेवा के लिए सदैव जागरूक रहने का संदेश दिया। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड के जिला संगठन आयुक्त अभिषेक पांडेय ने रोवर रेंजर की वर्दी का निरीक्षण किया। प्रशिक्षक योगेश मौर्य ने स्काउट गाइड इतिहास सिद्धांत नियम प्रार्थना झंडा गीत के बारे में जानकारी दी। पूर्व रेंजर लीडर डॉ. अलका मेहरा, डॉ. चंद्रप्रभा गंगवार, डॉ. पवन त्रिवेदी, डॉ. विकास प्रधान रेंजर लीडर डॉ. दरख्शा, डॉ. एसके साहनी, कार्यालय अधीक्षक दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद