Spread the love

संवाददाता अखिलेश तोमर

पीलीभीत (पीपीएन) गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के लाल किले में हुए उपद्रव के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच की टीम  पीलीभीत और शाहजहांपुर पहुंची। टीम ने पीलीभीत के पूरनपुर के घुंघचाई क्षेत्र के एक ट्रैक्टर को ट्रेस किया है। टीम ने शहबाजपुर गुरुद्वारे में ग्रंथी की गैरमौजूदगी में एक सेवादार को ग्रंथी के नाम का नोटिस देकर जवाब मांगा है। शाहजहांपुर में भी तीन जगह पूछताछ कर घरों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं।

कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन में 26 जनवरी को दिल्ली के लाल किले पर हुए उपद्रव के मामले में शामिल लोगों की दिल्ली पुलिस तलाश कर रही है। लाल किले पर उस समय मौजूद एक ट्रैक्टर पूरनपुर क्षेत्र का होना ट्रेस किया गया। यह ट्रैक्टर शहबाजपुर के ग्रंथी के नाम दर्ज है। शनिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच की टीम के उप निरीक्षक सुरेंद्र पाल राणा टीम के साथ शाहबाजपुर पहुंचे। यहां ग्रंथी के न मिलने पर सेवादार कुलदीप को पुलिस ने नोटिस सौंपा है। इसमें 10 फरवरी को ग्रंथी को दिल्ली के पांडव नगर थाने में पेश होने को कहा गया है।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद