Spread the love

मंडल संवाददाता-जोगेंद्र तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

पीलीभीत परिपाटी न्यूज़ । आज दिनांक 15.04.2022 को पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी0 तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 पवित्र मोहन त्रिपाठी की उपस्थिति में पुलिस लाइन पीलीभीत में साइबर सेल टीम पीलीभीत द्वारा जनपद के प्रत्येक थानों पर साइबर अपराध संबंधी पीड़ितों की त्वरित सुनवाई हेतु थानों पर गठित साइबर हेल्पडेस्क के

प्रभावी क्रियान्वयन तथा साइबर सिक्योरिटी के संबंध में गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी0 द्वारा गोष्ठी में सम्मिलित साइबर हेल्प डेस्क के अधिकारियों/कर्मचारियों को साइबर अपराध संबंधी पीड़ितों की त्वरित सुनवाई एवं समस्या के

निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा साइबर सिक्योरिटी के संबंध में भी जानकारी दी तथा अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थानों पर गठित साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त नोडल अधिकारी एवं साइबर हेल्पडेस्क कर्मियों के कार्यों की समीक्षा की गई तथा अन्य साइबर अपराध के बारे में भी जानकारी दी गई।

By विक्की जोशी

मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद