Spread the love

एडिशनल जिला ब्यूरो-जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

बिलारी, मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़) नगर बिलारी में राष्ट्रीय गौ रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पीठाधीश्वर श्यामाचार्य जी महाराज के आगमन पर लोगों ने भव्य स्वागत किया जानकारी के मुताबिक नगर बिलारी के राजा का सहसपुर स्टेशन के निकट शिव मंदिर पर आज राष्ट्रीय गौ रक्षक दल की बैठक का आयोजन किया गया ।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय गौ रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पीठाधीश्वर श्यामाचार्य जी महाराज रहे बैठक में मेरठ प्रांतीय अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने कहा किसी भी स्थिति में माननीय मुख्यमंत्री श्रद्धेय महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज की मुख्य प्राथमिकता गौरक्षा गौसेवा हेतु समर्पित रहेंगे गौतस्करों को छठ्ठी का दूध याद आएगा अगर किसी ने गौमाता की ओर बुरी नजर डाली तो उसको उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा बैठक की अध्यक्षता कुबेर सिंह चौहान द्वारा की गई बैठक मे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम जी महाराज ने गोवंश पशुओं व अन्य पशुओं की देखरेख ब सुरक्षा के दिए गुरु मंत्र, इसी बीच कुबेर सिंह चौहान ने भी अपने विचार रखे, बैठक में संगठन को बढ़ाने व निस्वार्थ सेवा करने पर जोर दिया गया, इसी बीच अपने विचार व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष कुबेर सिंह चौहान ने कहा की गोकशी करने वाले गौ तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा साथ ही महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉक्टर गीता शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये और नगर में गौ सेवा रथ चालू करने के लिए सभी को प्रेरित किया इसी बीच बैठक में संगठन द्वारा नई नियुक्ति भी की गई जिसमें विजेंद्र चंद्रवंशी को जिला उपाध्यक्ष चेतन चौधरी को जिला महासचिव मंगल सेन को नगर मंत्री, अवधेश सिंह को जिला प्रचार मंत्री, सुमन चौधरी को नगर अध्यक्ष, नीरज गुप्ता को नगर उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति दी गई,दीप चावला के स्थान पर मुरादाबाद महानगर अध्यक्ष का दायित्व अवधेश बाजपेई को दिया गया है बैठक में गौ पीठाधीश्वर स्वामी श्यामाचार्य जी महाराज, विनोद कुमार मिश्रा ,कुबेर सिंह चौहान ,विजेंद्र सिंह चंद्रवंशी ,चेतन सिंह चौधरी ,शुभम चौधरी ,राज बहादुर सिंह ,डॉ गीता शर्मा ,हरीश तिवारी ,किरण पाल सिंह ,कुलदीप सिंह मीडिया प्रभारी, राजकुमार कश्यप ,गोपीचंद ,विजय कुमार, राधेश्याम सैनी, उत्कर्ष चौहान, अवधेश सिंह, मिथिलेश, रामवती, नीरज गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद