Spread the love

संवाददाता-विक्की जोशी/परिपाटी न्यूज मीडिया

नगीना बिजनौर परिपाटी न्यूज। आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश को विकास के रास्ते पर ला दिया है। सपा सरकार के दौरान प्रदेश में 700 दंगे हुए, और वो बम विस्फोट कराते थे जबकि हम कावड़ यात्रा के दौरान बम बम भोले करते हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आज नगीना आएं और जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि पूरे प्रदेश में 1 लाख 59 हजार करोड़ रुपए का गन्ना मूल्य भुगतान किया गया है। बिजनौर की जनता से सभी प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने मंच से चुनाव लड़ रहे आठों प्रत्याशियों के नाम लिए, साथ ही किसानों के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि सपा सरकार में बिजनौर जनपद में गन्ना मूल्य भुगतान मात्र 10 हजार करोड़ रुपये हुआ था जबकि भाजपा सरकार में 16 हजार करोड़ से अधिक गन्ना मूल्य भुगतान अकेले बिजनौर में हुआ है। उन्होंने बिजनौर की जनता से अपना आत्मीय रिश्ता बताते हुए कहा कि मेरा जन्म बिजनौर के बगल में हुआ है इसलिए मेरा बिजनौर से आत्मीय रिश्ता है। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में सपा सरकार में

गुंडाराज और महिलाओं के प्रति अपराधों के बारे में भी कहा। साथ ही योगी आदित्यनाथ विपक्षी पार्टियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक लड़का लखनऊ में दंगे कराता था, जबकि दूसरा दिल्ली में बैठकर तमाशा देखता था। 12 दिनों के भीतर सीएम जिले में तीसरी बार पहुंचे हैं। वहीं, दूसरी ओर बिजनौर सीट से सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करने के लिए अखिलेश और चौधरी जयंत सिंह भी बिजनौर में रहें। दलित वोटों को साधाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना भाषण संत रविदास से शुरू किया। इस दौरान उन्होंने दलित वोटों को जमकर साधा।उन्होंने कहा कि काशी में संत रविदास जन्म भूमि का जीर्णोद्धार भाजपा सरकार ने किया ।इसके अतिरिक्त महर्षि बाल्मीकि का भी अपने संबोधन में कई बार जिक्र किया। नगीना में रामलीला मैदान  में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा सरकार का विकास केवल कब्रिस्तान की दीवारों तक सीमित था।इस दौरान उन्होंने सपा सरकार पर बिजनौर को डार्क जोन बनाने का आरोप भी लगाया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद