

मंडल ब्यूरो-एसo पीo तंवर/परिपाटी न्यूज मीडिया
बिजनौर( परिपाटी न्यूज़) – जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के अंतर्गत मतदान कार्मिकों, जिनमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान अधिकारी शामिल हैं, का प्रशिक्षण 03 फरवरी 2022 से 09 फरवरी 2022 तक बिजनौर स्थित विवेक कॉलेज में सम्पन्न हुआ। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सम्पन्न होने वाले प्रशिक्षण के दौरान कुल 13,692 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया गया, जिनमें से 157 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे।उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि मतदान के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थिति निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन के प्रति लापरवाही प्रदर्शित करती है, जिसके लिए अनुपस्थित मतदान कार्मिकों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराते हुए आयोग की सुसंगत धाराओं के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि अनुपस्थित मतदान कार्मिक 13 फरवरी 2022 को मतदान पार्टी रवाना स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं, तो उनके विरुद्ध होने वाली कार्यवाही से उन्हें मुक्त रखा जाएगा।