

संवाददाता- जितेंद्र कुमार/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
बिलारी ,मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़) माननीय मुख्यमंत्री श्रद्धेय महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज की मुख्य प्राथमिकता गौरक्षा गौसेवा में संचालित बृहद गौ संरक्षण केंद्र हाजीपुर निर्माणाधीन का किया औचक निरीक्षण बिलारी राष्ट्रीय गौ रक्षक दल के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पीठाधीश्वर पूज्य श्यामाचार्य जी महाराज बिलारी तहसील के सीमांत गांव हाजीपुर में निर्माणाधीन बृहद गौ संरक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया जिसमें भूसा गोदाम कार्यालय एवं गौ माता के 4 सीट के कॉलम खड़े हो रहे हैं मौके पर ईंट की ट्राली उतारी जा रही है।

राजमिस्त्री के द्वारा निर्माण कार्य प्लास्टर का कार्य मौके पर होता हुआ पाया गया कार्य संतोषजनक है । इस अवसर पर अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग संजय जोहरी, ग्राम प्रधान बृजेश कुमार यादव ,मेरठ प्रांत अध्यक्ष पंडित विनोद कुमार मिश्र ,जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय गौ रक्षक दल मुरादाबाद ठाकुर कुबेर सिंह चौहान ,तहसील अध्यक्ष सुखबीर सिंह तोमर ,अजीत सिंह चौहान एवं कई ग्रामीण जन मौजूद रहे यह सबकुछ यशश्वी मुख्यमंत्री महंत श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज की मुख्य योजना का हिस्सा रहा है राष्ट्रीय गौ रक्षक दल पुनः फिर महंत जी को मुख्यमंत्री की गद्दी पर आसीन करने हेतु तन मन धन से प्रयास कर रहा है।