

संवाददाता-विक्की जोशी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
बिजनौर परिपाटी न्यूज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा पहले की सरकार दंगा गुंडई का काम करती थी। कोरोना को लेकर कहा की पूरे देश में भारत द्वारा किए गए कार्य को सराहा गया है। डबल इंजन की सरकार ने सुशासन और सड़कें दीं हैं। लेकिन अब भाजपा सरकार में हर वर्ग के लोग सुरक्षित हैं। अब अपराधी तख्ती गले में डालकर भीख मांगते नजर आते हैं। अपनी जेबे भर लेने की प्यास गरीब का राशन चट कर जाती थी। पहले बिजली नहीं मिलती थी और गन्ना

भुगतान समय पर नहीं होता था। हमने समय पर गन्ना भुगतान देकर किसानों का भरोसा जीता है। भाजपा सरकार ने लॉकडाउन के समय में भी स्पेशल ट्रेनें चलाकर लोगों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाया है। मुजफ्फरनगर दंगे का जिक्र करते हुए एक लखनऊ में बैठकर दंगा करा रहा था तो दूसरा दिल्ली में बैठकर टीवी पर दंगा देख रहा था। हम बिजनौर में 300 करोड़ की लागत से महात्मा विदुर के नाम पर मेडिकल कॉलेज बनवा रहे हैं। पहले प्रदेश में दंगा होता था लेकिन, अब दंगा करने वालों की चंद मिनटों में चर्बी उतर सकती है। हमारी सरकार ने मुफ्त राशन, गैस सिलिंडर और सभी योजनाओं का लाभ गरीब

जनता को दिया। वहीं पीएम मोदी का बिजनौर दौरा मौसम खराब की वजह से रद्द हो गया। पीएम मोदी ने वर्चुअल ही रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा अब प्रदेश में हर वर्ग के लोग सुरक्षित हैं। वहीं मौसम खराब होने के चलते पीएम मोदी का बिजनौर दौरा रद्द हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल ही रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बिजनौर वासियों से क्षमा चाहता हूं कि मौसम खराब होने की वजह से बिजनौर ना आ सका। मेने महात्मा विदुत की धरती को चुना था। लेकिन मौसम खराब होने की वजह से मे बिजनौर नहीं आ आ पाया। पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि विकास का पानी नकली समाजवादियों के परिवार में उनके करीबियों में ठहरा हुआ था। इन लोगों को सामान्य मानवी के विकास की प्यास से, गरीब से कभी कोई मतलब नहीं था। ये सिर्फ अपने करीबियों, अपनी

तिजोरियों की प्यास बुझाते रहे हैं। इन लोगों को सामान्य मानवी के विकास की प्यास से, गरीब से कभी कोई मतलब नहीं था। ये सिर्फ अपने करीबियों, अपनी तिजोरियों की प्यास बुझाते रहे हैं। जब पीएम आवास योजना में घर मिलता है तो हर गरीब को घर मिलता है। उसकी जाति, उसका पंथ, उसका क्षेत्र नहीं देखा जाता। विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि ये आएंगे तो गुंडों के सपने पूरे होंगे। इसलिए फिर से भाजपा को वोट देकर योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाएं। जब गन्ना किसान का बकाया भुगतान किया जाता है तो वो सभी को बराबरी से मिलता है। प्रोजेक्ट लटकाकर कमाई करने की इसी प्यास से लाल फीताशाही को ताकत मिलती थी। भाजपा प्रदेश के हर व्यक्ति को अपना परिवार मानती है। लेकिन मौसम के कारण मेरा हेलीकॉप्टर नहीं निकल पाया। इस वजह से मुझे वीसी से ही आपसे संवाद करना पड़ रहा है।’ जब उज्जवला योजना से गैस का कनेक्शन मिलता है तो माताओं-बहनों से उनकी जाति नहीं पूछी जाति। ये फर्क मेरे उत्तर प्रदेश के किसान, नौजवान कभी भूल नहीं सकते हैं। जो लोग जाति का वास्ता देकर वोट मांग रहे हैं। सत्ता में आने पर उन्हें केवल अपने परिवार का ही ध्यान रहता है। बता दें कि पीएम मोदी और सीएम योगी को सुनने के लिए सुबह से ही जनसभा में भारी भीड़ पहुंचने लगी थी। खासकर महिलाओं की संख्या ज्यादा है थी। सीएम योगी के साथ भाजपा नेता मोहित बेनीवाल सहित अन्य नेता पहुंचे। भाजपा नेता मोहित बेनीवाल ने बताया था कि पीएम मोदी रैली को वर्चुअल ही संबोधित करेंगे।