Spread the love

संवाददाता-डॉ. जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

नूरपुर ,बिजनौर (परिपाटी न्यूज़ )राष्ट्रीय गौ रक्षक दल द्वारा संचालित वृहद गौ संरक्षण केंद्र अगवानपुर गौशाला पहुंचे राष्ट्रीय गौ रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी श्याम जी महाराज, जिला महासचिव,जितेंद्र’ सिंह,मुरादाबादब जिला अध्यक्ष कुबेर सिंह मुरादाबाद टीम तहसील उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह तोमर अजीत चौहान के साथ पहुंच कर गौ शाला की व्यवस्था देखी अगवानपुर गौशाला देखकर प्रसन्नता होती है

यहां पर गोवंश सुरक्षित एवं संरक्षित है गौशाला में भूसा,हरा चारा चोकर,पशु आहार,नमक आदि व्यवस्थाएं सुचारू रूप से रखी गई है 2 एकड़ हरा चारा तैयार किया जा रहा है गौशाला में सर्दी से बचने के पर्याप्त उपाय कर लिए गए हैं उप जिला मजिस्ट्रेट धामपुर द्वारा निरीक्षण किया गया है स्वामी श्याम जी महाराज ने कहा है माननीय मुख्यमंत्री जी उ प्र की मंशानुरूप छुट्टा गौवंश संरक्षित किए जाने चाहिए इसके लिए गौरक्षा संगठनो व सामाजिक संगठनों को आगे वढकर जिला प्रशासन के सहयोग से गौवंश संरक्षित करना चाहिए।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *