Spread the love

रिपोर्ट-हरिओम सिंह/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया,परसवां।

खीरी पीपीएन। पसगवां कोतवाली क्षेत्र की चौकी बरवर चौकी प्रभारी अजीत कुमार सिंह व अपने हमराहीयों के साथ जंगल में पहुंचकर अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ दबिश देकर हजारों लीटर लहन को बरामद कर नष्ट किया

और शराब बनाने वाली भट्ठीयों को तहस-नहस कर दिया नदी के किनारे घना जंगल होने के कारण अवैध शराब माफिया जंगल का फायदा उठा लेते हैं लेकिन चौकी प्रभारी अजीत कुमार सिंह के द्वारा आए दिन अवैध कच्ची शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलता रहता है

अभी हाल ही में 3 दिन पहले अवैध शराब बनाने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है जिससे कि चौकी प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने अवैध कच्ची शराब माफियाओं के नाक में दम कर रखा है अवैध शराब माफियाओं में दहशत का माहौल है।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *