Spread the love

बहादराबाद। ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर ने बृहस्पतिवार को जमालपुर और दादुपुर गोविंदपुर में लगभग डेढ़ करोड़ रूपये की लागत से बनी सड़कों का उदघाटन क8या। इस दौरान विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीं व मुख्य्मंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य किये जा रहे है।सरकार की अनेकानेक योजनाये जन हित में चलाई जा रही है मुख्य्मंत्री प्रतिदिन जनता के हित में नए नए फैसले ले रहे है। बेरोजगारो के लिए रोजगार के द्वार धामी सरकार ने खोल दिया।युवाओ को रोजगार देने का काम धामी सरकार कर रही है। राठौर ने कहा 2022 में एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। इस दौरान पूर्व दर्जाधारी सुशील चौहान, मंडल अध्यक्ष चंदन चौहान, युवा मोर्चा अध्यक्ष हितेश चौहान, देवेंद्र कुमार, नितिन चौहान, प्रवीण कुमार, प्रताप प्रधान, किशोर पाल्, सुमित कुमार, देशराज आदि उपस्थित थे।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP