Spread the love

संवाददाता-मोहम्मद राशिद/परिपाटी न्यूज मीडिया

अफजल गढ़, बिजनौर(परिपाटी न्यूज़) l कोतवाली अफज़ल गढ़ के ग्राम पंचायत मोदी वाला में कुछ दबंगों ने ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जा कर लिया है और उस पर अवैध स्थापन कार्य प्रारम्भ कर दिया है lयाद दिला दें कि उक्त कब्जे की जानकारी प्रशासन को भी है जिसके चलते क्षेत्रीय पटवारी ने अवैध कब्जे को रुकवाने का प्रयास किया था

परन्तु अवैध कब्जा धारी प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर कब्जा करने के प्रयास कर रहे हैं lक्षेत्रीय व्यक्तियों ने ग्राम पंचायत की खाली पड़ी जमीन पर पानी की टंकी लगाने की मांग की थी , जिस पर प्रशासन विचार विमर्श कर ही रहा था कि दबंगों ने ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जा करके बेचना शुरू कर दिया है l कब्जा करने वाले दबंगों के खिलाफ लोगों में काफी नाराजगी है, लोगों ने प्रशासन से अवैध कब्जा धारियों के खिलाफ एक्शन लेने के लिए अपील की है, लोगों का मानना है कि यदि दबंग इसी प्रकार ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जा करते रहेंगे तो समाज का विकास संभव नहीं हो पायेगा l ग्रामीणों का यह भी मानना है कि प्रशासन इस अवेध कब्जे को रोकने में इस लिए भी असमर्थ है क्योंकि शायद प्रशासन के भी कुछ कर्मचारी भी इस संयंत्र में सम्मिलित हैं l

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *