Spread the love

रिपोर्ट- तेजराम डोगरा/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया, कश्मीर।

कश्मीर पीपीएन। अनंतनाग के बिजबिहाड़ा में पुलिस ने शमीम नामक युवक को हथियारों के साथ पकड़ा है। वह यूपी का रहने वाला है। उससे कई एजेंसियां पूछताछ कर रही है। स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी गई है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। उससे गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है। इससे पहले भी यूपी के कई युवक कश्मीर में हथियारों के खरीद-फरोख्त मामले में पकड़े गए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिजबिहाड़ा में सैलून शॉप से काम करने वाले शमीम सलमानी पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। सोमवार को उसे हथियारों के साथ पकड़ लिया गया
वह उत्तर प्रदेश के बिजनौर का फरीदपुर का रहने वाला है। इससे पहले इसी साल सितंबर में बिजनौर में उत्तर प्रदेश एटीएस और आर्मी इंटेलिजेंस ने गांव डहरी में छापेमारी करते हुए पिता व पुत्र को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार युवक का भाई भी कश्मीर में एक सैलून पर काम करता था। उस पर हथियारों की सप्लाई करने के आरोप लगा था।
100 करोड़ की हेरोइन लाने वाले की तस्वीर जारी करने की तैयारी
जम्मू पुलिस ने झज्जर कोटली में पकड़ी गई हेरोइन को लेकर आए मुख्य आरोपी की धरपकड़ तेज कर दी गई है। पंजाब और हरियाणा में पुलिस ने कई जगहों पर पुलिस ने छापामारी की है। आरोपी की पुलिस ने पहचान तो कर ली है, लेकिन वह पकड़ से बाहर है। सूत्रों का कहना है कि आरोपी की एक तस्वीर जारी करने की तैयारी है, ताकि इसका कहीं पर भी पता लगने पर इसे पकड़ा जा सके। पुलिस की ओर से कई जगहों पर पूछताछ भी की जा रही है।

आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया जाएगा। क्योंकि यह मामला नारको टेरर से भी जुड़ा हुआ है, इसलिए पुलिस इसमें जल्द आरोपी को पकड़ना चाहती है, ताकि इस मामले से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके। दरअसल, पंजाब में विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। आतंकी संगठन चुनाव में खलल डालने की साजिश रच रहे हैं। इसे देखते हुए पुलिस कोई कोताही नहीं बरतना चाहती।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *