
संवाददाता-हरिराज सिंह/परिपाटी न्यूज मीडिया
हीमपुर दीपा बिजनौर (परिपाटी न्यूज़ )–थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फैजी पुर खादर, सलेमपुर खादर में राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी व चांदपुर विधायक कमलेश सैनी ने मतदान के विषय में जागरूक किया।उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति का मतदान करना बहुत आवश्यक है। उसको मतदान करने का पूर्ण अधिकार है ।वह मतदान करने के लिए स्वतंत्र है। वह अपनी इच्छा से किसी को भी मतदान कर सकता है।

ज्ञात हो कि चांदपुर विधायक कमलेश सैनी व राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी भारतीय जनता पार्टी से हैं ।उन्होंने गांव –गांव जाकर सदस्यता अभियान भी चलाया और भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियां भी गिनाई ।उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने क्या-क्या कार्य किए हैं।इस अभियान में राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी व चांदपुर विधायक कमलेश सैनी के साथ मास्टर हरिराज सिंह, विधानसभा प्रभारी डॉक्टर योगेंद्र चौहान ,क्षेत्रीय मंत्री कमल कश्यप, किसान मोर्चा जिला महामंत्री सुधेंद्र चौधरी, हरपाल नेताजी ,एडवोकेट प्रमोद सूर्या सैनी ,मंडल अध्यक्ष डॉक्टर भूपेंद्र चौहान, डॉ प्रताप सिंह चौहान, खजान सिंह सैनी, ननवा सिंह ,संजीव कुमार, ब्रह्मपाल सिंह, भोपाल सिंह राणा व काफी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे।