Spread the love

संवाददाता- जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) राजा का ताजपुर राज विलाश पैलेश में 7 दिन से चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के समापन दिवस पर कृष्ण सुदामा चरित्र एवं ब्रज की होली की कथा का आनंद पूज्य व्यास आचार्य पंडित रोशन जगूड़ी के मुखारविंद से किया

गया l आचार्य पंडित रोशन जगूड़ी ने भगवान श्री कृष्ण की अनेकों लीलाओं के साथ-साथ कृष्ण सुदामा का चरित्र बड़े ही मार्मिक तरीके से सुनाया l बता दें कि ताजपुर में सातो दिन भक्तो ने भरपूर आनंद लिया प्रतिदिन सुन्दर- सुन्दर झांकिया व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए l भागवत कथा में रोज सामाजिक व राजनीतिक हस्तियो ने दरबार में मस्तक झुकाकर अपने उद्देश्यो के पूर्ति की कामना की l आचार्य व्यास रोशन जगूड़ी ने कहा कि वर्तमान में अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण भी हो रहा है श्री राम मंदिर का निर्माण भारत के चरित्र निर्माण होने के साथ-साथ हमारी सनातन संस्कृति व सभ्यता का प्रतीक भी है l इसके उपरांत आयोजकों द्वारा विदाई एवं

कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया l युवा चेतना नई सोच के संयोजक शुभम वालिया द्वारा मंच संचालन किया गया और सभी ने शुभम वालिया के काव्य पाठ से सुसज्जित मंच संचालन की प्रसंशा की l कार्यक्रम में मनोज अग्रवाल, संजीव वालिया, सत्येंद्र आर्य, अनिल चौधरी, विवेक सरोहा एडवोकेट ,जोगेंद्र सिंह लोकेश शर्मा, सुशील पुंडीर, श्रवण कुमार ,अमित चोधरी, विजेंद्र शर्मा, काके सिंह चौहान, रामौतार सिंह चौहान, सतवेंद्र गुजराल, शोभा वालिया, ममता अग्रवाल ,उषा रानी, रेनू यादव, रेनू चौधरी ,विशाखा शर्मा पूनम आर्य एवं अनेक गणमान्य व्यक्तियों व श्रद्धालुओं का सहयोग रहा l संगीत मंडली में वृंदावन से उपस्थित आचार्य पंडित कन्हैयालाल हरिद्वार से अंकित कश्यप व कमल शर्मा रहे l प्रतिदिन सैकड़ो भक्तो ने भागवत कथा का रसपान कर आनन्द प्राप्त किया l

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद