
क्राइम संवाददाता-जोगेंद्र तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
पीलीभीत परिपाटी न्यूज। सांसद वरुण गांधी अपने जनपद दौरे मे बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान वहां रह रहे लोगों की समस्याओं का जल्द निस्तारण करने की बात कहकर राहत सामग्री वितरित की।वरुण गांधी ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र टाटरगंज, कम्बोजनगर, टागिया, राघवपुरी, बाज़ारघाट, सिद्धार्थनगर, रामनगर, गांधीनगर, कबीरगंज, राणाप्रताप नगर, नहरोसा आदि ग्राम क्षेत्रों का निरीक्षण किया। बाढ़ से हुए कटान और फसलों के नुकसान को देखने के बाद उन्होंने जनसमस्याएं भी सुनीं तथा उनके निराकरण का भरोसा

दिलाया।इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राय सिख एक बहादुर कौम है। विपरीत परिस्थितियों में भी यह कभी विचलित नहीं होते। ऐसे बहादुर लोगों को ज़मीन का मालिकाना हक और देश सेवा के लिए आर्मी में मौका मिलना चाहिए। ज़मीन छीनने की हो रही कोशिश के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह ऐसा क्रूर कार्य नहीं होने देंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मेरे जीते जी कोई किसी को नहीं हटाएगा। मैं आकर बीच में खड़ा रहूंगा। सांसद ने बाज़ारघाट-कम्बोजनगर सड़क को टाटरगंज तक बनाये जाने की क्षेत्रवासियों की मांग पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।उन्होंने मौके पर मौजूद एसडीएम को बाढ़ से हुए कटान और नष्ट हुई फसलों का शीघ्र लेखा जोखा तैयार मुआवजा दिलाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह सोमवार को अपने स्तर से लखनऊ में उच्च अधिकारियों से भी बात करेंगे।सांसद ने संपूर्णानगर शुगर फैक्टरी में मिल अधिकारियों के साथ बैठक कर किसानों की समस्याओं पर चर्चा की और उनके समाधान के निर्देश चीनी मिल अधिकारियों को दिए। इससे पूर्व उन्होंने चीनी मिल गेस्टहाउस में कार्यकर्ताओं से भी मुलाक़ात की।